झज्जर। जिले के मुक्केबाज देश के चारों कोने में अपनी पहचान बना रहे हैं। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि झज्जर मुक्केबाजों का हब बन रहा है। हाल में ही असम गुवाहाटी में आयोजित यूथ और इलीट नॉर्थ ईस्ट जोन में झज्जर के महर्षि दयानंद स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी ने मुक्के के दम पर अपना लोहा मनवाया और पदक जीता। ये सभी खिलाड़ी पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके है।
दीपांशु गुलिया पुत्र सुरेश गुलिया, रितु पुत्री सुमेर सिंधु ने 80 किलो में स्वर्ण पदक, विवेक सांगवान पुत्र अमरजीत सांगवान ने 60 किलो में रजत पदक और सागर पुत्र जगदीश ने 80 प्लस भारवर्ग में रजत पदक जीता। इस मौके पर जिला मुक्केबाज अध्यक्ष सोमबीर अहलावत, जिला झज्जर मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़, हरियाणा मुक्केबाजी संघ के खजांची प्रवीर गहलोत ने कोच हितेश देशवाल और पदक विजेता मुक्केबाज को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ये सभी पदक विजेता मुक्केबाज अगले माह एक से 15 अप्रैल तक होने वाली टैलेंट हंट नेशनल प्रतियोगिता रोहतक में अपना लोहा मनवाएंगे।