बहादुरगढ़। देव नगर में पैर में गोली लगने से सुनील नाम का युवक घायल हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मूलत: मातन गांव का है, लेकिन यहां परिवार सहित देव नगर में रहता है। उसके पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर है। मंगलवार की सुबह उसने अपनी रिवाल्वर मेज पर रख रखी थी। दुर्घटनावश रिवाल्वर गिर गई और गोली चल गई। गोली सीधे उसके पांव के टखने में जा लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटनावश ये स्थिति उत्पन्न होने की बात सामने आई है। संवाद