फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कुंभकार मोहल्ले में एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। युवक द्वारा किन कारणों से यह कदम उठाया स्पष्ट नहीं है। फिलहाल वजह मानसिक परेशानी बताई जा रही है। शहर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। आकाश एक दुकान पर काम करता था। सोमवार को काम पर नहीं गया। उसकी मां ड्यूटी तो बहन पढ़ाई करने गई हुई थी। शाम को जब परिजन लौटे तो आकाश को फंदे पर लटकता पाया। आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मंगलवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। आकाश इकलौता बेटा था। फंदा लगाए जाने के पीछे की वह मानसिक परेशानी बताई जा रही है। इसी आधार पर पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें