फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों ने महंगाई और जासूसी के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जासूसी कांड की जांच करवाने और महंगाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक देशवाल व उनके साथियों ने शुक्रवार को पहले दुल्हेड़ा में फिर दिल्ली जाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता संसद घेराव के लिए चले तो दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। देशवाल ने बताया कि यह प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देश पर किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में महंगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती जा रही है। पेट्रोल व डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर महंगाई का असर पड़ रहा है। महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार कोशिश नहीं कर रही। जो सरकार महंगाई पर काबू नहीं पा सकती, ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
देशवाल ने कहा कि किसानों के मुद्दे, बढ़ती महंगाई आदि मुद्दे अभी तक हल नहीं हुए हैं। सरकार को पेगासस जासूसी कांड की जल्द से जल्द जांच करानी चाहिए। गांव दुल्हेड़ा में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली में संसद घेराव के लिए रवाना हुए। दिल्ली में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया संसद घेराव की तरफ जाते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। विरोध प्रदर्शन में दिनेश, सुंदर, देवेंद्र दलाल छारा, मिंटू, विकास सिलोठी, बलजीत, मोहित कबलाना व सोनू भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें