झज्जर। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट के लिए हरियाणा की टीम घोषित कर दी गई है। वर्ष 2023-24 के लिए 15 से 21 दिसंबर को होने वाले टूर्नामेंट के लिए घोषित की गई। टीम में झज्जर के योगेश पंघाल भी शामिल किए गए हैं।
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में अंग्रेजी के प्राध्यापक पद पर कार्यरत योगेश पंघाल का क्रिकेट में अच्छा नाम है और यह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन विभिन्न टूर्नामेंट्स में करते रहे हैं। जिला खेल अधिकारी रोहतक के कार्यालय से जारी लिस्ट के अनुसार योगेश पंघाल के टीम में शामिल किए जाने से झज्जर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। योगेश पंघाल के चयन से उनके विद्यालय के शिक्षकों में खुशी का माहौल है। योगेश के शिक्षक होने के नाते उन्हें टीम में चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें चयन पर बधाई दी है। खेल विभाग से झज्जर के क्रिकेट कोच नवीन सैनी, वन अधिकारी नरेंद्र धनखड़ ने भी योगेश के चयनित होने पर उन्हें बधाई दी है।