फोटो कैप्शन 72: ‘सेवा मेरा योगदान’’’’ अभियान के तहत आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में
बादली। राजकीय महाविद्यालय में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत योग और ध्यान सत्र और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान की 25 गतिविधियों में से महाविद्यालय ने दो का चयन किया। प्राचार्य मेजर आनंद काद्याण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। योग प्रशिक्षक कौशल कुमार ने विद्यार्थियों और स्टाफ को योगाभ्यास करवाया।
कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय ने साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान दिया। प्राचार्य काद्याण ने योग को शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने साइबर सुरक्षा ज्ञान को वर्तमान की आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों से योग अपनाने और डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने का आह्वान किया। एनएसएस प्रभारी रेणु गुलिया, संदीप मौन और एनसीसी प्रभारी मनजीत सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया।