11jjrp03- व्यायामशाला में युवाओं को सूर्य नमस्कार करवाते ट्रेनर। स्रोत-आयुष विभाग
झज्जर। सोंधी और निमाना गांव की व्यायामशालाओं में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयुष योग ट्रेनर हरमेश बंसल ने करवाया। इसमें विशेष कर गांव के युवाओं की भागीदारी रही। आयुष योग ट्रेनर हरमेश ने बताया कि योग ही एक ऐसी कला है, जो आधुनिक जीवन शैली की व्यवस्थाओं बीच आत्मिक, मानसिक और शारीरिक से हमें मजबूत और लचीला बनाती है। कार्यक्रम में निमाना से मलखान सिंह और सोंधी से सरपंच गोविंद मौजूद रहे।