-फोटो 83 : मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूटी से अपने गंतव्य की ओर जाती महिला। संवाद
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम सहित विभिन्न पार्कों, स्कूलों और कॉलेजों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मौसम विभाग ने इस दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है जिससे साधकों को गर्मी से राहत मिलेगी। 19 से 21 जून तक प्री-मानसून गतिविधियां भी जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और विभिन्न स्थानों पर लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। संवाद