फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रणजी में यशवर्धन ने खेली नाबाद 55 रनों की पारी

Tue, 04 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
03jjrp13- झज्जर। यशवर्धन दलाल
विज्ञापन
झज्जर। रणजी ट्रॉफी के मैच में तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक हरियाणा की टीम मजबूत स्थिति में रही। बल्लेबाजी में यशवर्धन दलाल ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाए।
विज्ञापन

इस दौरान गुजरात की टीम ने 37 रनों की बढ़त बनाई। गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 163 रनों पर ऑल आउट हो गई। हरियाणा की टीम ने अपनी पहली पारी में 239 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। इसके चलते हरियाणा की टीम ने 76 रनों की बढ़त बनाई।
इस दौरान बल्लेबाजी में पार्थ वत्स ने 48 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में एस ए देसाई ने चार और आर.एम. बिश्नोई व विशाल बी जायसवाल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। अपनी दूसरी पारी की बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने तीसरे दिन की खेल समाप्ति तक आठ विकेट पर 113 रन बनाए। इस दौरान विकेट कीपर उर्विल पटेल ने 44 रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं, गेंदबाजी में निखिल कश्यप ने तीन विकेट और मयंक शांडिल्य व निशांत सिंधु ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा गांव टांडाहेडी निवासी लक्ष्य दलाल ने एक कैच पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें