झज्जर। विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट मैच में यशवर्धन दलाल ने 32 गेंदों में छह चौकों की मदद से 34 रन बनाए। इसके अलावा एक कैच लिया और एक रन आउट किया। वहीं सामंत जाखड़ ने सात ओवर में 48 रन देकर एक विकेट हासिल किया और छह गेंदों में तीन रन ही बना सके।
बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और ओडिशा की टीम के बीच खेले गए मैच में हरियाणा की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की। हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओडिशा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 305 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने 48.4 ओवर में छह विकेट पर 309 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। हरियाणा की टीम का अगला मैच छह जनवरी को आंध्र प्रदेश की टीम के साथ होगा।