-फोटो 82 : गांव बालौर में हुए सम्मान समारोह में यश का स्वागत करती प्रधानाचार्य अंशु यादव अन्य।
बहादुरगढ़। खिलाड़ी यश यादव ने उज्बेकिस्तान में आयोजित अंडर-17 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। उनके सम्मान में गांव बालौर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यश शहर के नजफगढ़ रोड पर स्थित हरदयाल पब्लिक स्कूल की कक्षा दसवीं का छात्र है। विद्यालय में भी सम्मान किया गया।
विद्यालय की निदेशिका अनुराधा यादव, श्रुति यादव, सुनील कुमार तथा प्रधानाचार्या अंशु यादव ने यश यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यश ने न केवल विद्यालय का बल्कि पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है। यश की उपलब्धि पर बालौर वासियों द्वारा उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में ओलंपिक मेडलिस्ट विजेंद्र सिंह, हरियाणा बॉक्सिंग संघ के ट्रेजरर एवं झज्जर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हितेश देशवाल, एसीपी बॉक्सर अखिल कुमार, डीएसपी बॉक्सर दिनेश कुमार तथा बॉक्सिंग कोच राहुल सैनी विशेष रूप से उपस्थित होकर यश यादव को शुभकामनाएं प्रदान की। अनुराधा यादव ने यश यादव को 11,000 की राशि देकर सम्मानित किया।