29jjrp05- बेरी स्थित एसडीएम कार्यालय में वाई ब्रेक के दौरान योग करते एसडीएम रेणुका नांदल। स्रोत
बेरी। कार्यस्थल पर माहौल को अनुकूल बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को तनाव मुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए ‘वाई-ब्रेक’ बहुत सहायक होता है। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में वाई ब्रेक के दौरान योगा अभ्यास किया गया।
इस दौरान एसडीएम रेणुका नांदल ने योग करते हुए कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यस्थल पर प्रत्येक कार्यदिवस पर कुछ ऐसी क्रियाएं और सरल योग के आसन करने के लिए समय दिया गया है जिससे वह तनाव से मुक्त होकर और बेहतर तरीके से काम कर सकें। वाई-ब्रेक पांच मिनट का निर्धारित किया गया है। आयुष विभाग के तत्वावधान में सोमवार को योगाचार्य जसबीर ने योग ब्रेक कराया। संवाद