फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज के खिलाड़ियों ने सात पदक जीते

Sat, 20 Jan 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के विद्यार्थियों ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित इंटर कॉलेज पेंचक सिलेट खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने 5 स्वर्ण तथा 2 रजत पदक जीते । एक विद्यार्थी सनम वर्ल्ड अरनिस चैंपियनशिप में भाग लेने फिलिपिंस जाएगा। पेंचक सिलेट प्रतियोगिता में मोहित, सनम, सचिन, अभिषेक और प्रशांत ने गोल्ड मेडल जीते जबकि जतिन और आलोक ने सिल्वर मेडल हासिल किए। इनमें से 6 खिलाड़ी गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उधर विद्यार्थी सनम ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अरनिस नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीता। इसमें 12 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अब सनम जुलाई में फिलिपिंस में होने वाली वर्ल्ड अरनिस चैंपियनशिप में भाग लेगा। महाविद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण दूहन, प्रवक्ता डॉ. अरुण कुमार और रीना ने उनको बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें