-फोटो 64 : निलौठी गांव में पहुंचे कांग्रेस डेलीगेट राजेश का स्वागत करते आयोजक।
बहादुरगढ़। गांव बराही में जहां कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। वहीं निलौठी गांव में निर्माणाधीन खाटू श्याम बाबा मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस विधायक राजेश जून मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने बराही में जहां पहलवानों को संबोधित किया। वहीं निलौठी में हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही सेवा भी की। फाल्गुन मेले व भंडारे के सफल आयोजन की उन्होंने आयोजकों को बधाई दी।