फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांडोठी के छोटा सोनू व पंजाब के जस्सा ने जीती 2 लाख रुपये की कुश्ती

Sun, 30 Aug 2015 11:58 PM IST
बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक रेंज पुलिस की अपराध से दूर, विकास की ओर...पहल पर गांव मांडोठी में आयोजित दंगल में देश के नामी पहलवान जुटे। दंगल में 2 लाख रुपये की बड़ी कुश्ती पंजाब के जस्सा पट्टी व मांडोठी के छोटा सोनू पहलवान ने जीत ली। विजेताओं को मुख्य अतिथि आईजी श्रीकांत जाधव, अति विशिष्ट अतिथि एडीजीपी सीआईडी एवं विशिष्ट अतिथि एसपी सुमित कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


गांव में आयोजित इस विशाल दंगल में हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के कई नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में देखने मांडोठी सहित आसपास के कई गांवों के कुश्ती प्रेमी पहुंचे। एक से बढ़कर एक कुश्तियां हुईं, जिनका खेल प्रेमियों ने खूब लुत्फ उठाया। सबसे आकर्षण का केंद्र दंगल की दो-दो लाख रुपये की तीन बड़ी कुश्तियां रहीं। 2 लाख रुपये की पहली कुश्ती हरियाणा के हिंद केसरी हितेश पहलवान और पंजाब के नामी पहलवान जस्सा पट्टी के बीच हुई। जीत के लिए दोनों पहलवानों ने जमकर पसीना बहाया।

 एक से बढ़कर एक दाव दिखाए। मगर अंत में पंजाब के जस्सा पहलवान हितेश पर भारी पड़े और दो लाख रुपये की पहली बड़ी कुश्ती अपने नाम कर ली। दो लाख रुपये की दूसरी बड़ी कुश्ती को लेकर गांव के लोगों में काफी उत्साह था। इस कुश्ती में गांव का चहेता छोटा सोनू मैदान में उतरा था।
विज्ञापन


छोटे सोनू का मुकाबला दिल्ली के बिरजू पहलवान के साथ हुआ। इस मुकाबले में मांडोठी का छोटा सोनू शुरू से ही हावी रहा। अद्भुत जोश और चुस्ती के बूते सोनू ने दिल्ली के बदरी अखाड़ा के पहलवान बिरजू को हरा दिया। दो लाख रुपये की तीसरी बड़ी कुश्ती हिंद केसरी कृष्ण बैंय्यापुर और मच्छीवाड़ा (पंजाब) के गौरव के बीच हुई। इस मुकाबले में दोनों पहलवानों के बीच काफी संघर्ष हुआ। काफी देर चलने के बाद यह मुकाबला बराबरी पर छूट गया। इनके अलावा भी कई रोमांचक कुश्तियां हुई।

पुलिस ने बांटे ईनाम
विजेता पहलवानों को आईजी श्रीकांत जाधव, एडीजीपी सीआईडी शत्रुजीत सिंह, एसपी सुमित कुमार व आयोजक सोनू पहलवान ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीकांत जाधव ने कहा कि कुश्ती हमारी सभ्यता का हिस्सा है। हरियाणा से तो इस खेल का खास रिश्ता है। हरियाणा की माटी ने एक से बढ़कर एक पहलवान दिए हैं। युवा पहलवान इस परंपरा को आगे बढ़ाएं।

आयोजक सोनू पहलवान ने कहा कि पुलिस ने अपराध से दूर, विकास की ओर...पहल शुरू की है, ताकि युवाओं का कुश्ती की ओर रुझान बढ़े। इससे युवाओं के सामने रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे, आपराधिक गतिविधियां भी कम होंगी। आयोजक इंस्पेक्टर सोनू पहलवान ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन देवेंद्र दलाल ने किया। कोच जगबीर सिंह व देवेंद्र ने रेफरी की भूमिका निभाई।

 कामनवेल्थ पदक विजेता अर्जुन अवार्डी धर्मेंद्र पहलवान, डीएसपी बहादुरगढ़ अजीत सिंह, सदर थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार, पुलिस प्रवक्ता चमनलाल, खेल अधिकारी राजबीर, कोच रणबीर ढाका, जयबीर पहलवान, लीलू पहलवान, अर्जुन अवार्डी ओमबीर पहलवान, अर्जुन अवार्डी रमेश, कोच जगबीर, धर्मपाल सहित कई पुलिस अधिकारी, खेल अधिकारी व कोच एवं पहलवान दंगल में पहुंचे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें