फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सत्यापन के बिना यूथ गेम्स में नहीं खेल पाएंगे पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। तेलंगाना में होने वाले आठवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित पहलवानों के लिए भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) ने आयु सत्यापन अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

संघ की ओर से जारी सर्कुलर में सभी चयनित पहलवानों को 11 नवंबर तक आयु सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा में सत्यापन नहीं कराने वाले पहलवानों को प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर गंवाना पड़ सकता है।
भारतीय कुश्ती संघ के निर्देशानुसार आयु सत्यापन की प्रक्रिया डब्ल्यूएफआई कार्यालय के माध्यम से पूरी की जाएगी। इसके लिए पहलवानों को अपने आधार कार्ड से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

खास बात यह है कि सत्यापन की सुविधा टेलीफोन के माध्यम से भी उपलब्ध रहेगी, जिससे पहलवानों को प्रक्रिया पूरी करने में आसानी होगी। संघ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक आयु सत्यापन की सुविधा 11 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक संपर्क किया जा सकेगा। पहलवानों को निर्धारित अवधि में सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें