फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल चैंपियनशिप के लिए पहलवानों का ट्रायल

Mon, 05 Aug 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अंडर-23 पुरुष और महिला हरियाणा स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए रविवार को पहलवानों का ट्रायल सेक्टर-2 स्थित माडर्न स्कूल में हुआ। चयनित पहलवान 16 से 18 अगस्त तक रोहतक में होने वाली नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे और हरियाणा का परचम लहराएंगे।
विज्ञापन

ट्रायल काशुभारंभ मुख्यातिथि डॉ. गजराज कौशिक और अजय मलिक ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। प्रतियोगिता के संचालक व हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश सिंह कोच व उनके पुत्र एडवोकेट भुवनेश सांगवान ने अतिथियों का मालाओं से स्वागत किया। महासचिव राकेश कोच ने बताया कि ग्रीको रोमन के 77 किलोग्राम में झज्जर के विकास ने पहला, चरखी दादरी के दीपक ने दूसरा, झज्जर के सुरेंद्र ने तीसरा व एसआरएस ने विनय ने चौथा स्थान हासिल किया।
82 किलोग्राम में रोहतक के प्रिंस ने पहला, सोनीपत के रवि ने दूसरा, रोहतक के नितिन ने तीसरा व सोनीपत के दीपांशू ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 87 किलोग्राम में भिवानी का कैलाश पहले, जींद का मनोज कुमार दूसरे, पानीपत का अजय तीसरे और भिवानी का उमेश चौथे स्थान पर रहा। वहीं 92 किलोग्राम में पानीपत के नितेश ने पहला, हिसार के सोनू ने दूसरा, सोनीपत के सागर ने तीसरा व सोनीपत के विक्रांत सिंह भोरिया ने चौथा स्थान पाया। हेवी वेट पहलवानों के 130 किलोग्राम में रोहतक के अनुराग ने पहला, भिवानी के मनीष ने दूसरा, पानीपत के अंकुश ने तीसरा व सोनीपत के विनय दहिया ने चौथा स्थान हासिल किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जयवीर पूनिय, संजय मलिक, कप्तान सिंह, एडवोकेट पवन चौहान, सब-इंस्पेक्टर अजय सांगवान और फरीदाबाद कुश्ती संघ के अध्यक्ष योगेश मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश सिंह कोच और अजय मलिक ने विजेता पहलवानों को प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। राकेश कोच ने कहा कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का माहौल ऊर्जा और उत्साह से भरा रहा, जिसमें आसपास से आए कुश्ती प्रेमियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और पहलवानों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें