फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 अगस्त की शाम से 7 अगस्त रात्रि 10 बजे तक रहेगी हरियाली तीज

Mon, 05 Aug 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। इस बार हरियाली तीज व्रत 7 अगस्त को होगा। बाबा प्रसाद गिरि मंदिर के पुजारी पंडित नरेंद्र शास्त्री ने बताया कि यह पर्व माता पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन

साथ ही अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। सनातन शास्त्रों में हरियाली तीज का वर्णन देखने को मिलता है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां करती हैं। हरियाली तीज व्रत को करने से विवाहित महिलाओं का जीवन खुशियों से भर जाता है और पति को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 7 अगस्त को रात 10 बजकर 5 मिनट पर होगा। इस दिन लोग जमकर पतंग उड़ाते है। महिलाएं गांवों में पेड़ों की टहनियों पर पींग डालकर जुलती है और पर्व मनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें