बहादुरगढ़। छारा गांव में स्थित वीरेंद्र अखाड़ा में जिलास्तरीय जूनियर और गांव शाहपुर में स्थित कृष्ण कुंडू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अकादमी में पानीपत जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें काफी संख्या में पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने शानदार दांव पेच दिखाए।
प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव राकेश कोच उपस्थित हुए। उन्होंने पहलवानों के हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। यहां पहुंचने पर कोच का पहलवानों, कुश्ती संचालकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान महासचिव राकेश कोच ने कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट कृष्ण कुंडू पहलवान, पानीपत रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय मलिक, उप प्रधान शेर सिंह कुंडू, सचिव राजेंद्र प्रधान व कुश्ती प्रेमियों से मुलाकात की। संवाद