फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शराब तस्करी का तीन साल से फरार आरोपी जीरकपुर से काबूश

Mon, 06 Mar 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने शराब तस्करी से जुड़े एक मामले में करीब तीन साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे शातिर आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गौरव उर्फ गुराशीष पंजाब के अबोहर क्षेत्र का रहने वाला है, जिसकी हरियाणा पुलिस को पानीपत में 2019 में पकड़े गए शराब से भरे ट्रक के मामले में तलाश थी।
विज्ञापन

एसटीएफ बहादुरगढ़ इंचार्ज इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम ने पंजाब के जीरकपुर इलाके से शराब तस्करी के आरोपी एवं 5 हजार के इनामी मुजरिम गौरव उर्फ गुराशीष को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए पानीपत जिला पुलिस के हवाले किया गया है। एसटीएफ एसपी सुमित कुमार ने बताया कि दिसंबर 2019 में पानीपत पुलिस के एवीटी स्टाफ ने एक ट्रक को काबू किया था जिसमें ऊपर रखी कीनू की पेटियों के नीचे 1170 पेटियां क्रेजी रोमियों मार्का की शराब की पेटियां छिपाई गईं थीं। कागजात फ्रूट की सप्लाई के बनाए गए थे। जबकि फलों की आड़ लेकर ट्रक में शराब की तस्करी की जा रही थी।
उनके मुताबिक जांच के दौरान पता चला था कि बरामद की गई 1170 शराब की पेटियां पंजाब के राजपुरा से तस्करी करके बिहार ले जाई जानी थी। ट्रक के साथ पकड़े गए ड्राइवर अबोहर फाजिल्का वासी राकेश ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह गौरव उर्फ गुराशीष के कहने पर उक्त शराब से भरे ट्रक को बिहार ले जा रहा था। इसकी एवज में गुराशीष ने उसे 25 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन

बाद में पानीपत पुलिस ने जून 2020 में इस मामले में ट्रक मालिक जीवन नगर रानियां, सिरसा के रहने वाले मुख्तयार सिंह को भी दबोच लिया था। आगे तफ्तीश के दौरान इस मामले में हिसार निवासी गुरसेवक को भी पंजाब से काबू किया गया और उससे हुई पूछताछ में भी गौरव उर्फ गुराशीष के नाम का खुलासा हुआ था। तभी से ही पानीपत पुलिस गुराशीष को तलाश रही थी। आरोपी पर करनाल रेंज आईजीपी की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें