फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहलवान सुमित दलाल ने वर्ल्ड मिलिट्री कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
फोटो 68 : हिंद केसरी सोनू अखाड़े के विजेता पहलवानों का स्वागत करते विधायक राजेश जून और साथी पहलव
विज्ञापन
बहादुरगढ। कुश्ती और पहलवानों की धरा, बहादुरगढ़ के पहलवानों ने एक बार फिर से देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। ग्रीको रोमन कुश्ती का पहलवान सुमित दलाल देश का पहला ऐसा पहलवान है जिसने वर्ल्ड मिलिट्री कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। मांडौठी गांव के लाल सुमित दलाल ने अपने विरोधी पहलवानों पर शुरुआत से ही बढ़त बनाई और आखिर में सुमित ने गोल्ड मेडल हासिल कर लिया।
विज्ञापन

वर्ल्ड मिलिट्री कुश्ती प्रतियोगिता जर्मनी में 22 से 28 जून तक आयोजित हुई। सुमित ने बैक टू बैक गोल्ड मेडल जीतकर ये उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप में भी सुमित ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। सुमित दलाल के साथ ही हिंद केसरी सोनू अखाड़े के दो और पहलवानों ने भी एशिया चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।
पहलवान अर्जुन रूहल ने 92 किलो भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं पहलवान हरदीप छिल्लर ने 110 किलो भार वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। एशिया चैंपियनशिप वियतनाम में 18 से 26 जून तक आयोजित की गई थी। विजेता पहलवानों का अखाड़े में पहुंचने पर जोरदार स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

हिंद केसरी सोनू अखाड़े के विजेता पहलवान अर्जुन अवार्डी कोच धर्मेंद्र पहलवान के शिष्य हैं। कोच धर्मेन्द्र ने कहा कि पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इस बार गजब का प्रर्दशन किया है। उन्हें उम्मीद है कि ये पहलवान ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और साथी खिलाड़ियों के लिए प्ररेणा का काम भी करेंगे। विजेता पहलवानों का स्वागत करने के लिए बहादुरगढ़ से विधायक राजेश जून भी पहुंचे।
राजेश जून ने पहलवानों को 5100-5100 की प्रोत्साहन राशि और फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। विधायक राजेश जून ने अखाड़ा संचालक सोनू पहलवान और धर्मेंद्र पहलवान को बधाई दी जो लगातार ऐसे पहलवान तैयार कर रहे हैं जो लगातार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल ला रहे हैं।
पहलवान लख्खू ने भी विजेता पहलवानों को 5100-5100 का पुरस्कार दिया। जजपा नेता संजय दलाल ने भी पहलवानों को आशीर्वाद दिया। संजय दलाल ने अखाड़े में 11 लाख रुपये से कुश्ती हॉल जिला परिषद से बनवाने की बात कही है।
इस मौके पर योगेश सिलानी, अर्जुन अवार्डी कोच ओमबीर सिंह, सुधीर कोच, रिंकू कोच, अनुराग कोच, सेठी पहलवान, मुकेश, कृष्ण, भारत केसरी काला पहलवान, कुक्कड़ उस्ताद बिल्लू ठेकेदार, रामकिशन जाखोदा, संजय रूहल, राहुल फिजियो, पवन जाखोदा, पूर्व सरपंच विकास, पातर सिंह, सतेन्द्र रूहल, राहुल, स्वरूप, राकेश, बलजीत, जितेन्द्र आसौदा, गुड्डा नेवी, विरेन्द्र, सोनू गुरुग्राम और काला मांडौठी सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो 68 : हिंद केसरी सोनू अखाड़े के विजेता पहलवानों का स्वागत करते विधायक राजेश जून और साथी पहलवान। स्रोत : कोच

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें