-फोटो 59 : अखाड़े में पहुंचने पहलवान मोहित का स्वागत करते साथी पहलवान। स्रोत कोच
बहादुरगढ़। जर्मनी में 22 से 29 जून तक हुई 38वीं वर्ल्ड मिलिट्री कुश्ती चैंपियनशिप में जिले के पहलवान मोहित ने भारतीय सेना की ओर से भाग लिया और इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। उसकी जीत से कोच, परिजन और साथी पहलवान बेहद खुश हैं। अखाड़े में पहुंचने पर पहलवान मोहित का जोरदार स्वागत किया गया।
दरअसल, जर्मनी में 22 से 29 जून तक 38वीं वर्ल्ड मिलिट्री कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। तमाम देशों की सेनाओं से जुड़े पहलवानों ने इसमें भाग लिया। झज्जर के मोहित पहलवान ने भी भारतीय सेना की ओर से भाग लेते हुए 65 केजी फ्री स्टाइल में देश के लिए कांस्य पदक जीता। उसकी जीत से कोच, परिजन व साथी पहलवान खुश थे।
बुपनियां अखाड़े में पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। कोच जयवीर, जीते प्रधान, कोच नवीन, मनु, संजीत, विजय, खालसा, रणधीर, संदीप व बिजेंद्र पहलवान आदि ने मोहित को जीत की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच जयवीर ने बताया कि मोहित झज्जर जिले के गांव रुड़ियावास से है। पिछले कुछ वर्षों से उनके पास प्रेक्टिस कर रहा है।
विश्व स्तर पर लगातार मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रहा है। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशिया चैंपियनशिप में भी मेडल हासिल कर चुका है। मोहित बेहद होनहार है। उसका सपना ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतना है। यकीनन वह इस सपने को पूरा करेगा।