फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहलवान अर्जुन रूहल ने भारत केसरी का खिताब जीता

Fri, 21 Aug 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 87 : अर्जुन अवार्डी पहलवान और कोच धर्मेन्द्र दलाल के साथ भारत केसरी बना पहलवान अर्जुन रूह
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हिंद केसरी सोनू अखाड़े के पहलवान अर्जुन रूहल ने भारत केसरी का खिताब जीता है। महज 17 साल के अर्जुन ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया और पहले ही प्रयास में यह बड़ा सम्मान हासिल किया। यह प्रतियोगिता राजस्थान के राजगढ़ चूरू में 15 और 16 अगस्त को आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

अर्जुन ने मैट पर खेली गई कुश्ती के सेमीफाइनल में हिसार के आशीष पहलवान को 10-0 से हराया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने ही अखाड़े के रक्षित को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। यह विशाल खेल प्रतियोगिता दिवंगत सतीश पुनिया की प्रथम पुण्यतिथि पर करवाई गई थी। इसी आयोजन में भारत केसरी दंगल का भी आयोजन हुआ।
अर्जुन को भारत केसरी बनने पर गदा और 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। दूसरे स्थान पर रहे पहलवान रक्षित को 31 हजार रुपये का इनाम मिला। अर्जुन अवाॅर्डी पहलवान और कोच धर्मेंद्र दलाल ने अर्जुन को होनहार फ्रीस्टाइल पहलवान बताया। 17 साल की उम्र तक अर्जुन एशिया चैंपियनशिप और एशियन यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उन्होंने सब जूनियर राष्ट्रीय में भी स्वर्ण पदक हासिल किया है। अर्जुन 97 किलो भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत के तेजी से उभरते पहलवान हैं। हिंद केसरी सोनू पहलवान, अर्जुन अवार्डी पहलवान ओमबीर पहलवान समेत कई कोचों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें