फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियारों से पूर्व सरपंच के बेटे और भतीजों को किया घायल

Wed, 08 Mar 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव कोका में करीब सप्ताहभर पूर्व एक शादी समारोह में पूर्व सरपंच और मौजूद सरपंच पक्ष के बीच हुई मामूली कहासुनी मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गई। मंगलवार शाम वर्तमान महिला सरपंच के पति ने करीब पांच दर्जन समर्थकों के साथ पूर्व सरपंच शमशेर सिंह के घर पर धारदार हथियारों के साथ हमला बोल दिया। इस हमले में पूर्व सरपंच के बेटे और दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

कुलाना चौकी के एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि घायल पक्ष ने आरोप लगाया है कि गांव कोका में करीब सप्ताहभर पूर्व हुए एक शादी समारोह में पूर्व सरपंच शमशेर सिंह और वर्तमान महिला सरपंच रजनी के पति सतबीर सिंह के पक्ष शामिल हुए थे। किसी समारोह में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस कहासुनी के बाद खफा हुए सतबीर ने अपने करीब पांच दर्जन समर्थकों के साथ कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों से पूर्व सरपंच की बैठक पर उस वक्त हमला बोल दिया जब वहां पर शमशेर के बेटे संदीप व उसके भतीजे राकेश व राजेन्द्र आदि बैठे हुए थे। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। इसके बाद कुलाना पुलिस चौकी के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की। हमले में बेहद गंभीर रूप से घायल हुए राकेश को गुरुग्राम के मेंदाता हस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं दो अन्य घायलों राजेंद्र और संदीप को गंभीर हालत में झज्जर के नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के बयान लेने के उपरांत ही मामला दर्ज करेगी। फिलहाल शुरूआती तौर पर आरोपित पक्ष के लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस जुट गई है। एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें