फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक विजेता दिनेश गोलिया का स्वागत

Fri, 12 Jun 2026 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
11jjrp06 वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक विजेता  दिनेश गोलिया का स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
साल्हावास। गोयला कलां निवासी 125 किलो भार वर्ग के हैवी वेट खिलाड़ी दिनेश धनखड़ उर्फ दिनेश गोलिया का मंगोलिया के उलानबटोर शहर में वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर कैप्टन जोरा सिंह अखाड़ा गोधडी में स्वागत किया गया। समारोह में खिलाड़ी को नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दिनेश गोलिया इससे पहले भी कई बार विदेश की धरती पर मेडल जीत चुके हैं और कई बार मिट्टी की कुश्ती में भी भारत केसरी का टाइटल जीत चुके हैं। वर्तमान में वह मैट और माटी के अव्वल पहलवान हैं। पहलवान के गुरु कैप्टन जोरा सिंह ने बताया कि दिनेश ने क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें स्थान रखने वाले पोलैंड के रोबर्ट बारां को 5-1 से हराया है।
धनखड़ ने सेमीफाइनल में रूस के तिमूर कोटाएव को 11-0 से हराया और फाइनल में गोलिया ने कजाकिस्तान के पहलवान कसिंबेक को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप में पंजाब रॉयल्स ने उन्हें 36 लाख में खरीदा था। सेना की तरफ से उन्हें अपनी कुश्ती का प्रशिक्षण कहीं भी लेने के लिए फ्री हैंड किया हुआ है।
विज्ञापन

वे दो बार झज्जर केसरी और दो बार हरियाणा केसरी रह चुके हैं। हिमाचल में पांचवीं बार हिंद केसरी का टाइटल जीतने वाले विजेता पहलवान रहे हैं। इस अवसर पर कैप्टन जोरा सिंह,रणबीर पहलवान पूर्व सरपंच गोधड़ी, समाजसेवी रविंद्र धनखड़ झांसवा, कृष्ण धनखड़ सासरोली, सोनू पहाड़ीपुर, भूपेंद्र, जयभगवान दूबलधन, सिंधु कालियावास, छोटे पहलवान टिकान, रामवीर गवालिसन, विक्रांत आदि गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें