फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : धर्मेद्र प्रधान

Mon, 24 Jun 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, चुनाव सह प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब रविवार को बहादुरगढ़ पहुंचे। वे पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए जीत का मंत्र भी दिया।
विज्ञापन

पंडित श्रीराम मेट्रो स्टेशन के नजदीक समारोह स्थल पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, भाजपा से जुड़े सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, पंच-सरपंचों, पूर्व सरपंचों के साथ उनका स्वागत किया। भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र भी दिया।
रविवार को रोहतक में आयोजित पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह से लौटने के बाद बहादुरगढ़ में भी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा भाजपा चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह चुनाव प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लब कुमार देब बहादुरगढ़ में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह भरा। केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वे जिले के सभी कार्यकर्ताओं से विधानसभा अनुसार मिलेंगे। उनके सुझाव लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन की ओर से पूरी रणनीति भी बनाई जा रही है। समाजसेवी दिनेश कौशिक ने बहादुरगढ़ बाईपास पर पार्टी नेताओं का रोहतक समारोह में शिरकत करने जाते समय जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर जिला सचिव नरेश भारद्वाज, सुरेंद्र भारद्वाज मुकेश कौशिक, बबलू कानोंदा, सतनारायण बराही, राजेश कौशिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें