-फोटो 60 : रोहतक में आयोजित भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में रोहतक में आयोजित समारोह
बहादुरगढ़। भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार को बहादुरगढ़ से भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ रवाना हुए। कार्यकर्ताओं का यह जत्था सुबह सैनीपुरा स्थित भाजपा नेता जसबीर सैनी के कार्यालय पर एकत्रित हुआ। यहां से सभी भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाते हुए समारोह स्थल के लिए निकले। भाजपा नेता जसबीर सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भगवान विश्वकर्मा के बताए मार्ग पर चलकर समाज को और मजबूत बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर सतप्रकाश, रोहित सैनी, राजकपूर पांचाल, रामफल पांचाल, प्रमोद पांचाल, महावीर, राकेश पांचाल, अत्रे मिस्त्री आदि मौजूद रहे।