बहादुरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरा देश आज भाव विभोर होकर उनको जन्म दिन की शुभकामनाएं दे रहा है। उनका व्यक्तित्व हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक है खास तौर पर जेन जेड के लिए। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि मोदी देश के हर नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता करते हैं इसलिए आज उनके जन्मदिन पर देश भर में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर आयोजित हो रहे हैं। स्वास्थ्य जांच शिविर में रक्तदान शिविर, आंखों की जांच व चश्मे वितरण, दवाई वितरण और विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।
अंतिम पात्र तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
धनखड़ ने कहा कि मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा ने देशभर में वृक्षारोपण, स्वच्छता और सेवा पखवाड़े की शुरुआत कर दी है। 2 अक्तूबर तक देशभर में भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न तरह से देशवासियों की सेवा करेंगे। कार्यकर्ताओं की ओर से सेवा कार्यक्रम के तहत मोदी और नायब सरकार की नीतियों का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन चुनाव में सभी सीटों पर एबीवीपी के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। वह इस चुनाव में स्वयं भी एबीवीपी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करके आए हैं।
-
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में शामिल डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ को शानदार ढंग से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के लिए मुख्यातिथि औम प्रकाश धनखड़ ने बधाई दी। इस मौके पर विधायक राजेश जून, जिला अध्यक्ष विकास बाल्मिकी, दिनेश कौशिक, एसडीएम नसीब कुमार, नप चेयरमैन सरोज राठी, सीएमओ डॉ. जयमाला, पीएमओ डॉ. मंजू कादियान, डॉ. मालविका बंसल, डीएमएस देवेंद्र मेघा, डॉ. विनय देशवाल, बंटी सोलधा, रवींद्र बराही, जयकिशन छिल्लर, राजपाल जांगडा, महेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।