बादली। घर से बाजार में खरीदारी करने के लिए जा रहे एक श्रमिक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जबकि श्रमिक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना जहांगीरपुर बस स्टैंड पर पास हुई।
जहांगीरपुर बस अड्डे पर बिहार के बोधगया जिले के सहदेवखाप निवासी प्रमोद मांझी बस का इंतजार कर रहे थे। वह झज्जर शहर में आवश्यक सामान खरीदने के लिए आ रहा था। बस का इंतजार करते वक्त अचानक आए तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने बताया कि प्रमोद मांझी कुछ समय से जहांगीरपुर के पास एक ईंट भट्ठे पर श्रमिक के तौर पर कार्यरत थे। मृतक की पत्नी रेखा के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।