झज्जर। लुहारी गांव स्थित एक वेयर हाऊस के बाहर कंटेनर को पीछे करते समय एक श्रमिक कंटेनर व दीवार के बीच में आ गया। जिसे घायल अवस्था में पाटौदी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर जांच की और अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
नरसी पुत्र रामेश्वर निवासी चकचिड़िया गांधी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका पुत्र श्रवण 22 साल झज्जर जिले के लुहारी गांव में स्थित एक वेयर हाउस में गाड़ियों में सामान चढ़ाने व उतारने का काम करता था। सोमवार की मध्यरात्रि वह गाड़ी को पीछे करवा रहा था, लेकिन वह गाड़ी व दीवार के बीच फंस गया। घटनास्थल की एक वीडियो भी सामने आई है। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- वर्जन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। गाड़ी चालक भास्कर पुत्र कपिल देव निवासी अगरोपुर खुर्द के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- मनोज कुमार, जांच अधिकारी, थाना माछरौली।