तुर्की के इस्तांबुल में हुई कुश्ती की वर्ल्ड चौंपियनशिप में गांव आसौदा का रोहित पहलवान छाया रहा। शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उसकी जीत पर परिजनों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। स्वदेश लौटने पर परिजनों और कुश्ती प्रेमियों द्वारा एयरपोर्ट पर उसका जोरदार स्वागत किया गया।
दरअसल, अंडर-17 आयुवर्ग की यह विश्व चौंपियनशिप 31 जुलाई से 6 अगस्त तक हुई। दुनियाभर के पहलवानों ने इसमें भाग लिया। बहादुरगढ़ के गांव आसौदा के निवासी रोहित ने भी दमखम दिखाया। रोहित ने 51 किलोभार वर्ग की फ्री स्टाइल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में जापान के पहलवान से एक अंक के फासले से रोहित हो रजत पदक से संतोष कना पड़ा है। उसकी जीत पर परिजनों, कोच और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रोहित बेहद प्रतिभाशाली पहलवान है। एशिया चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीत चुका है। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका है। मंगलवार को स्वदेश लौटने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। कोच धर्मेंद्र पहलवान ने कहा कि रोहित बहुत प्रतिभाशाली है। पिछले महीने भी एशियन चौंपिनयनशिप में देश के लिए रजत पदक जीत चुका है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ेगी, इसके प्रदर्शन में और निखार आएगा। रोहित पहलवान के पदक जीतन पर कुश्ती कोच सुधीर पहलवान, सेठी पहलवान, मुकेश कोच अनुराग, रिंकू कोच, पवन जाखौदा, कृष्ण छारा, बिल्लू ठेेकेदार, रामकिशन, राहुल फिजियो, पातर सिंह, राजा टिटौली, विरेन्द्र जाखौदा, कालू पहलवान, सरूप पहलवान, सुनील पहलवान और बलवान मांडौठी समेत काफी संख्या में पहलवानों और कुश्ती प्रेमियों ने बधाई दी।