06jjrp06- गांव जहाजगढ़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करत
बेरी। हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं के नकल रहित संचालन के लिए एसडीएम रेणुका नांदल ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नकल रहित परीक्षा संचालन के लिए जीरो टॉलरेंस पर काम करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कोई भी अवांछित गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। नकल रहित परीक्षा का संचालन कराना प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से परीक्षा केंद्र में घुसने का प्रयास करे तो उसे तुरंत राउंडअप करें। साथ ही आस-पास के क्षेत्र में झुंड बनाकर खड़े होने वाले लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करें।