06jjrp08- सर्वोत्तम माता पुरस्कार प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। स्रोत-आयोजक
साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द में शुक्रवार को सर्वोत्तम माता पुरस्कार के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। यह आयोजन सासरौली व बहु सर्कल के लिए किया गया। कार्यक्रम में गांव गोरिया, खानपुर खुर्द, बहु, खानपुर कलां, खोरड़ा के 0 से 6 वर्ष के बच्चों की माताओं ने भाग लिया। सभी माताओं ने आधे घंटे की परीक्षा दी जिसमें सामान्य ज्ञान, बच्चों के परवरिश और बालिकाओं की सुरक्षा व टीकाकरण के बारे में सवाल पूछे गए। परीक्षा में प्रथम पूजा कुमारी खोरड़ा, द्वितीय रश्मि निवासी बहु और तृतीय अंजू निवासी खानपुर खुर्द रही। यूनियन प्रधान छोटा गहलावत ने बताया कि प्रथम आने वाली महिला को 2000 रुपये, द्वितीय को 1200 रुपये, तृतीया को 800 रुपये खाते में भेजी जााएंगी। तीन स्थानों पर आने वाली महिलाओं की परीक्षा खंड स्तर पर जल्द ही आयोजित होगी। मौके पर रवीना, संतोष देवी, सुनीता, सजना, नरेश, नौरंगी, राजबाला मौजूद रही।