फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के बीच केएमपी पर टोल वसूलने का काम शुरू

विज्ञापन
केएमपी टोल पर सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद पुलिस बल - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बादली। करीब चार माह से कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर बंद हुए टोल वसूलने के कार्य को मंगलवार को शुरू कर दिया गया। टोल टैक्स कार्य पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। जबकि सुरक्षा की दृष्टि उपमंडल अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। किसान आंदोलन के चलते किसानों ने टोल फ्री कराए हुए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह ही भारी संख्या में पुलिस बल और उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार बादली केएमपी टोल पर पहुंचे और वाहन चालकों से टोल वसूलने का काम शुरू कराया गया। करीब 100 पुलिस जवानों के साथ टोल प्लाजा पर डीएसपी अशोक कुमार और नायब तहसीलदार प्रभुदयाल सोनी पहुंचे और सुरक्षा का जायजा लिया। हालांकि टोल पर कोई आंदोलनकारी किसान मौजूद नहीं था। इसके चलते किसी प्रकार का कोई टकराव नहीं हुआ। केएमपी टोल प्लाजा पर गाड़ियों से शुल्क लेना शुरू कर दिया। पूरा दिन टोल प्लाजा पर सुरक्षा उपकरण लिए पुलिस के जवान तैनात रहे। तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के शुरू से ही टोल फ्री करवाए गए थे। इसके तहत अब चार माह से टोल फ्री रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें