साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द में बुधवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में सुनील शर्मा ने मुख्य यजमान के तौर पर रामायण को अपने सिर पर धारण किया।
कलश यात्रा गांव के शिव मंदिर से शुरू हुई और पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए हुए हनुमान मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। समापन पर आश्रम में कलश चढ़ाया गया। छह जून को हनुमान मंदिर में हवन करवाया जाएगा। उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। नौ दिन तक 9 बजे से 12 बजे में रामकथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समापन छह जून को होगा। उज्जैन की कथावाचक गौ सुता अंजलि रहेगी। कलश यात्रा के दौरान मिथलेश दास सुधराना, खानपुर खुर्द रामलीला कमेटी प्रधान कृष्ण कुमार, संदीप गहलावत , सुखबीर सिंह, इंद्र कौशिक, टेकचंद शर्मा मौजूद रहे हैं।