फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति समाज की सच्ची प्रेरणा और प्रगति का आधार : डीडीपीओ

विज्ञापन
08jjrp02- गांव साल्हावास में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित  कार्यक्रम में महिलाओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साल्हावास। डीडीपीओ निशा तंवर ने कहा कि नारी शक्ति समाज की सच्ची प्रेरणा और प्रगति का आधार है। वह रविवार को पैक्स कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा बदलते सामाजिक परिवेश में सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ही समाज की सच्ची प्रेरणा और प्रगति का आधार होती है।
उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर अच्छा काम शुरू करें। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सहकारी संस्थाएं भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान यूपीएससी में नव चयनित साल्हावास निवासी दीपक जाखड़ की दादी मां कृष्णा देवी को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और एमडीडी संस्था की ओर से चलाए जा रहे बालविवाह मुक्ति भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन मुनेश देवी, साल्हावास सरपंच सुदेश कुमारी, नेहरू पीजी कॉलेज से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका, सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण यादव, पूर्व पार्षद माया यादव, कमला नागर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें