फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने की जमकर मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की शक्ति महिला समिति द्वारा ओमैक्स क्लब में डांडिया कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शक्ति महिला समिति की संयोजिका दीप्ति मुंजाल और कार्यकारिणी सदस्य उषा इलाहाबादी, चारु दुआ, ज्योति दुआ, दीपा चुघ, किरण रैना, ज्योति इलाहाबादी, पल्लवी अरोड़ा, साहिबा मुंजाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। शक्ति महिला समिति की संयोजिका दीप्ति मुंजाल ने बताया कि सभी सदस्य डांडिया के कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साहित थे। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में डांडिया खेलकर जमकर मस्ती की। सभी ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। सेक्टर-6 निवासी सोनिया शर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दीप्ति मुंजाल ने कहा कि शक्ति महिला समिति समय-समय-समय पर सामाजिक कार्यों में भी योगदान देती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें