फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रंग बिरंगे परिधानों में थिरकीं महिलाएं

Fri, 03 Oct 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 63 : डांडिया महोत्सव में मौजूद महिलाएं। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शक्ति महिला समिति की ओर से शहर के ओमेक्स सिटी स्थित अरमान द जंगली कैफे में डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वार्ड 12 की पार्षद मनीषा धनखड़ ने भी शिरकत की। रंग बिरंगे परिधानों में महिलाएं जमकर थिरकीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच देना और उनकी सहभागिता बढ़ाना रहा। समिति बहादुरगढ़ में पिछले कई वर्षों से ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम करती आ रही है। इस समिति से जुड़ी करीब 100 महिलाएं सक्रिय हैं जो पूरे उत्साह से हर आयोजन को सफल बनाती हैं। इस अवसर पर समिति सदस्य किटी मुंझाल, चारू, ज्योति, दीपा, संगीता, रीतू, अनीता, मोना, अनुपमा, अरुणा, मधु चौहान, जिंपी, साहिबा मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें