फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डांडिया उत्सव में झूमीं महिलाएं

Mon, 07 Oct 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हाथों में डांडिया स्टिक लिए गुजराती हिंदी गीतों पर झूमती महिलाओं ने नवरात्र के चौथे दिन समां बांध दिया। नये पुराने गीतों पर महिलाओं ने गरबा किया। रविवार को नवदुर्गा मंडल द्वारा सेक्टर-7 में नवरात्र के उपलक्ष्य में डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें सेक्टर-6 जैन समाज के प्रधान दीपक जैन व मोना जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में डांडिया खेल कर मस्ती की। माता की आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मध्य रात्रि तक डांडिया उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नवीन, नीतिका, राजीव, सरिता बियानी, योगेंद्र, मीनाक्षी, मान सिंह, सोनिया, ज्योति समेत मंडल सदस्यों द्वारा कार्यक्रम नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें