झज्जर। गांव सुबाना, तलाव, गुभाना में ब्रेकथ्रू संस्था ने महिला एवं बाल विकास झज्जर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।
संस्था विभिन्न विभागों के साथ मिलकर एक सप्ताह तक मनाएगी। ब्रेकथ्रू से अनुराधा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्या है तथा यह क्यों मनाया जाता है, के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम बदलाव के लिए सशक्त बने। सभी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैली निकाल कर व दीवारों पर लेखन करके इस दिन को मनाया। सुबाना से रोशनी ने कहा कि महिला दिवस को धूमधाम से मनाना इसलिए भी जरूरी है ताकि सभी में उर्जा का संचार हो तथा सभी बदलाव को लेकर काम करें। भाना से आंगनबाड़ी वर्कर बिमला ने कहा कि समाज में बदलाव तभी आ सकता है, जब सभी इस दिशा में सोचे तथा सब मिलकर आगे बढ़ें। गुभाना से इशा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तभी सार्थक होगा, जब हम आपसी द्वेष की भावना छोड़कर सबको साथ लेकर चले। इस अवसर पर मोहित, मनोज, ममता मीणा, पूनम, अनुराधा, सिमरन, मीना, पायल, आशीष, सचिन मौजूद रहे।