फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्लोगन और पोस्टर से युवाओं को किया मतदान के प्रति जागरूक

Tue, 05 Mar 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय के आउटरीच सैल व रेडक्रॉस सैल द्वारा मतदान जागरूकता अभियान की शुुरुआत की गई। 24 स्वयंसेविकाओं ने सोमवार को लाइनपार क्षेत्र में जागरूकता मुहिम चलाई। घर-घर जाकर युवा मतदाताओं को मत के अधिकार व ताकत के बारे में समझाया गया। इस दौरान स्लोगन और पोस्टर भी चिपकाए गए।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मत का उपयोग जितना आवश्यक है, उससे अधिक जरूरी है कि मतदाता जागरूक व स्वावलंबी हो। उसे समझ होनी चाहिए कि उसका एक मत देश के लोकतंत्र की नींव की एक-एक ईंट के समान महत्वपूर्ण है। अत: मतदाता को सही उम्मीदवार की पहचान होनी अतिआवश्यक है ताकि चयनित उम्मीदवार देश को विकास के पथ पर अग्रसर रखकर प्रत्येक जन की भलाई का कार्य कर सके। कार्यक्रम प्रभारी व आउटरीच सैल, रेडक्रॉस सैल डॉ. नेहा नैन ने महाविद्यालय की युवा छात्राओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहवर्धन किया। युवा छात्राओं को मत वोट बनवाने के लिए प्रेरित भी किया। नैन ने बताया कि इस मतदान जागरूकता अभियान में बीए द्वितीय वर्ष से स्नेहा, आदिति, सर्वेश्वरी, गुजंन, प्रीति, कोमल, लिपिका व शिवानी ने हिस्सा लिया। इसी तरह बीए प्रथम वर्ष से तान्या, भूमिकर, पूजा, मानसी, योगिता अर्चना कुमारी, खुशी चोपड़ा, हिमांशी, खुशबू, मुस्कान, सलोनी व क्रांति तथा एमए प्रथम वर्ष भूगोल की ज्योति, मीनाक्षी व आंचल आदि छात्राओं ने भाग लिया। भूगोल विभाग की प्राध्यापिका स्वाति व रीना ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें