झांसवा गांव में आयोजित रक्तदान शिविर में अतिथि का स्वागत करते आयोजक।
साल्हावास। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में गांव झांसवा के भानीदास मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शहीदों की याद में 131 युवाओं ने रक्तदान किया। 10 महिला और तीन पुलिस कर्मी भी रक्तदान करने के लिए पहुंचे।
शिविर में रक्तदान करने के लिए सुबह से ही युवा पहुंचने लगे थे। 154 लोगों ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया। एचबी की जांच के बाद 131 युवाओं को रक्तदान के योग्य पाया गया जिन्होंने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर के मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी साल्हावास प्रकाश चंद और ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक झांसवा रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में रक्त की कमी के कारण लोगों की जान चली जाती है, इसलिए हर एक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंद को रक्त दिया जा सके। उन्होंने कहा कि कैंसर पीड़ित लोगों को सबसे ज्यादा रक्त की जरूरत होती है। ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक झांसवा ने कहा कि एक व्यक्ति के द्वारा किया गया रक्तदान तीन लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने रक्त दाताओं को बैज लगाकर व अमर उजाला फाउंडेशन व एम्स की तरफ से प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
मैँ 25 बार रक्तदान कर चुका हूँ। मुझे अच्छा महसूस हो रहा है आगे भी और रक्तदान करूंगा ।
नितेश जाखड़, (दिल्ली पुलिस)
मैं पहली बार रक्तदान कर रहा है आज रक्तदान से काफी अच्छा महसूस हो रहा है।
धर्मेंद्र झांसवा
मैं रक्तदान करके अच्छा महसूस हो रहा हूं। समय-समय पर रक्तदान करता रहता हूं। रक्तदान महादान है। अब तक 30 बार रक्तदान कर चुका हूं।
दीपक, झांसवा
अब तक दो बार रक्तदान कर चुका हूं। इससे शरीर में कभी कोई बीमारी नहीं आती। ऊर्जा व स्फूर्ति बनी रहती है।
मोनू, झांसवा
रक्तदान तीन माह में एक बार करना चाहिए। इससे शरीर में कोई भी कमी नहीं आती बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है। मैं 18 बार रक्तदान कर चुका हूं।
जयभगवान
झांसवा गांव में आयोजित रक्तदान शिविर में अतिथि का स्वागत करते आयोजक।