फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिरधाना के पंच का था नहर पटरी पर मिला शव

Sun, 18 Feb 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। महराणा गांव में नहर की पटरी पर शनिवार को सुबह खून से लथपथ मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान बिरधाना गांव के पंच रमेश कुमार के रूप में हुई है। मृतक पंच के सिर में चोट मार कर हत्या की गई। हत्या करने वाले कौन लोग हैं और हत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

डायल 112 पर पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि गांव महराणा में नहर की पटरी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। शनिवार को देर शाम मृतक के शव की पहचान हुई। मृतक की पहचान गांव बिरधाना के पंच रमेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस को मृतक के पास से शराब की खाली व टूटी बोतल भी मिली है। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। मृतक 16 फरवरी को घर से कहीं जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा था। शनिवार शाम को परिजनों को महराणा के पास शव मिलने की सूचना लगी। इस पर वह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। दुजाना थाना से आए जांच अधिकारी एसआई संजय ने बताया की मृतक के शव की पहचान हो गई हैं। मृतक बिरधाना गांव का पंच था। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें