फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं और बेटियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
-फोटो 82 : महिलाओं को सम्मानित करते मुकुंदपुर के सरपंच सुमित छिकारा। स्रोत स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव मुकुंदपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सरपंच कार्यालय में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सरपंच सुमित छिकारा ने महिलाओं और बेटियों को मोमेंटो व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सरपंच सुमित छिकारा ने कहा कि महिलाएं और बेटियां समाज की मजबूत नींव हैं। बेटियों को शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला और बच्चे तक पहुंचना चाहिए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव स्तर पर महिलाओं और बच्चों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके प्रयासों से पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं और बेटियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान शीला, गीता, प्रेमलता, आशा, कमलेश, संजू, राजबाला, रेखा, सरोज, मूर्ति देवी, संतोष, कृष्णा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें