-फोटो 58 : शव को लेने अस्पताल पहुंचे परिजन। संवाद
बहादुरगढ़(झज्जर)। गांव जाखौदा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। महिला की मौत किन कारणों के चलते हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी पिंकी के रूप में हुई है। पिंकी गांव जाखौदा में पति के साथ रहती थी। पति बृजकिशोर के अनुसार मंगलवार सुबह पत्नी पिंकी शौचालय में गई थी। इसी दौरान वह फिसल कर गिर गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे संभाला और एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना पर आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आगामी कार्रवाई शुरू की। पिंकी तीन बच्चों की मां थी। संवाद