फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों में समय पर पाैधों को पानी दिया जाए : चेयरमैन

Wed, 16 Oct 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12
विज्ञापन

चेयरमैन ने किया निर्माणाधीन गलियों और पार्कों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड नंबर-एक और वार्ड-दो में चल रहे गलियों के निर्माण कार्य को देखा और कमियों को दूर करने के निर्देश ठेकेदार को दिए।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वार्ड नंबर-एक में शंभू वाली गली और वार्ड नंबर-दो में आटा चक्की के पास बन रही गली का मुआयना किया। इसके अलावा उन्होंने शहर के शहीदी पार्क, मंगलीराम पार्क और मातुराम पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थाओं के पदाधिकारियों को पार्कों की सही देखरेख करने और पार्कों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। जिस एजेंसी को जो काम दिए गए हैं, वह अपने काम पूरी तरह से बढि़का तरीके से पूरा करने का काम करें। पार्कों में समय पर पाैधों को पानी दिया जाए। पौधों की कटाई सही समय पर की जाए। नगर परिषद हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है, लेकिन काम अच्छी तरह होना चाहिए। पार्कों में लोग सुबह-शाम घूमने के लिए आते हैं, इसलिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण सफाई है ताकि लोगों को दिक्कत नहीं आए। इस अवसर पर एमई मनदीप व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें