फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: परनाला के पास रेलवे टै्रक पर मिला महिला का शव

Thu, 15 Jun 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव परनाला के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिला। दुर्घटनावश मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल में रखवा कर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार देर रात की है। रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि परनाला गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा है। इस सूचना पर टीम वहां गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। देखने से प्रवासी प्रतीत होती है। दुर्घटनास्थल पर पहचान संबंधित कोई दस्तावेज या मोबाइल तो नहीं मिला, लेकिन महिला के हाथ पर समर बहादुर नाम लिखा है। पुलिस का कहना है कि शव को 72 घंटे के लिए मोच्र्युरी में रखवा दिया है। इस समयावधि में पहचान के प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल परनाला, छोटूराम नगर व लाइनों के आसपास लगती कॉलोनियों में लोगों से पहचान के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटनावश मौत होने की आशंका है लेकिन असल पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो पाएगी।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें