फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मचारी के कपड़ों में आग लगाकर जान लेने की कोशिश

Thu, 15 Jun 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एमआइई क्षेत्र के पार्ट-बी में एक फैक्टरी के कर्मचारी ने दूसरी फैक्टरी के कर्मी पर सोते समय कपड़ों में आग लगाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। उसे झुलसी हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के एमआईई पार्ट-बी स्थित एक फैक्ट्री में मूल रुप से बिहार के मधुबनी निवासी विजय काम करता है। वह रात को फैक्टरी में सो रहा था। उसका आरोप है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे वह अपनी फैक्ट्री में था। इस दौरान साथ लगती फैक्ट्री का कर्मचारी आसिफ अली वहां आ गया और उसपर मोबाइल गायब करने का आरोप लगाने लगा। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद आसिफ चला गया। विजय का आरोप है कि जब वह सो रहा था तो आसिफ ने उसके कपड़ों में आग लगा दी। आग की तपिश से उसकी आंख खुली तो उसने शोर मचाया। इसके बाद आसिफ दीवार कूदकर भाग गया। जब तक आग बुझ पाती, काफी देर हो चुकी थी। रातभर वह कंपनी में झुलसी हालत में पड़ा रहा। सुबह मैनेजर राजीव ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मैनेजर की शिकायत पर एमआईई चौकी पुलिस ने इस संबंध में आसिफ के खिला केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें