फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फंदे पर लटका मिला महिला शव, मायके पक्ष ने किया हंगामा

Sun, 27 Jul 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। धर्मपुरा कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। इसकी सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में शव गृह में रखवाया गया है। मायके पक्ष के लोगों ने सुसराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन

मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है। नेहा जींद की रहने वाली थी और कई साल पहले उसकी शादी धर्मपुरा निवासी वरूण के साथ हुई थी। नेहा बहादुरगढ़ के एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी। शनिवार को नेहा का शव फंदे पर लटका मिला। इस पर जब परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे संभाला और अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
उधर नेहा की मौत की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। इसकी सूचना मायके पक्ष को दी। मायके से काफी लोग नागरिक अस्पताल में पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने सुसराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। विवाद बढ़ा तो पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा। काफी देर तक यह हंगामा जारी रहा। पुलिस ने समझा बुझाकर मायके पक्ष को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें