बीपीएल फ्लैट में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और अपने पति से अलग रह रही थी। पति पर ही हत्या का आरोप लगा है।
बहादुरगढ़ के सराय औरंगाबाद गांव में बीपीएल फ्लैट में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और अपने पति से अलग रह रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, महिला की गला दबाकर हत्या की गई। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।